ब्लॉग खोजें

अभिलंब स्थाई करें सरकार नहीं तो होगा आमरण अनशन और करोना वैक्सीनेशन का बहिष्कार- एएनएम जीएनएम संघ


 

सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची । आज नौकरी स्थाई करने हेतु समिति के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री आवास में जाकर ज्ञापन सौंपा  । झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम जीएनएम संघ द्वारा बार-बार स्थायीकरण हेतु अनुरोध करने के बावजूद ,,आज तक 15 वर्षों से अल्प मानदेय में कार्यरत एएनएम जीएनएम को स्थाई नहीं किया गया है दिनांक 04/08/2020 को राज्य के सभी अनुबंध कर्मी सामूहिक अवकाश पर थे सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा बार-बार झूठा आश्वासन देकर अनुबंध कर्मियों को टाला जा रहा है ,जिससे पूरे राज्य के अनुबंध कर्मी काफी आहत और आक्रोशित है । 

संघ के महासचिव वीणा कुमारी ने कहा कि अभी कोरोना टीकाकरण में मुख्य भूमिका एएनएम और जीएनएम की होगी जो 15000 के मानदेय राशि में कतई संभव नहीं है नहीं। 

उन्होने कहा कि संघ  ने यह निर्णय लिया है कि अगर  कोरोना वैक्सीनेशन से पहले सरकार सकारात्मक वार्ता नहीं करती है तो विवश होकर राज्य के सभी अनुबंध कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी सारी जवाबदेही झारखंड सरकार और स्वास्थ्य विभाग की होगी । 


   

अभिलंब स्थाई करें सरकार नहीं तो होगा आमरण अनशन और करोना वैक्सीनेशन का बहिष्कार- एएनएम जीएनएम संघ अभिलंब स्थाई करें सरकार नहीं तो होगा आमरण अनशन और करोना वैक्सीनेशन का बहिष्कार- एएनएम जीएनएम संघ Reviewed by PSA Live News on 3:54:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.