ब्लॉग खोजें

हरमू मैदान के पास ‘BISA Infinity’ का भव्य शुभारंभ, अब 12वीं तक पढ़ाई के साथ JEE-NEET की भी तैयारी

 


रांची,  संवाददाता । राजधानी रांची के हरमू मैदान के समीप पटेल चौक क्षेत्र में आज शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में ‘BISA Infinity’ कोचिंग संस्थान की नई शाखा का भव्य उद्घाटन भाजपा नेता राकेश भाष्कर के हाथों संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में छात्रों, अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

https://youtu.be/-QTnzKxxotc?si=574IXQiMgk5qMkiz

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक अनुराग पाण्डेय ने बताया कि इस कोचिंग संस्थान की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई थी। शुरुआती दौर में यहाँ केवल कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती थी। लेकिन समय के साथ संस्थान के शिक्षकों की मेहनत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पद्धति और छात्रों के उत्कृष्ट परिणामों ने इसे एक विश्वसनीय शैक्षणिक केंद्र बना दिया।

उन्होंने बताया कि पिछले तीन वर्षों में छात्रों के बेहतर प्रदर्शन और अभिभावकों के बढ़ते विश्वास के कारण संस्थान की मांग तेजी से बढ़ी। इसी को ध्यान में रखते हुए अब इसकी दूसरी शाखा की शुरुआत की गई है, जहाँ कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों को साइंस और कॉमर्स विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही छात्रों को इंजीनियरिंग (JEE) और मेडिकल (NEET) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।

उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थापक अनुराग पाण्डेय के माता-पिता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर उनके पिता बिरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि अनुराग को बचपन से ही पढ़ाई-लिखाई का गहरा शौक था। वह अपने साथ पढ़ने वाले बच्चों की हमेशा पढ़ाई में मदद किया करता था। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अनुराग का सपना था कि वह शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करे और अधिक से अधिक लोगों को शिक्षित कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राकेश भाष्कर ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज के विकास की नींव होती है। उन्होंने ‘BISA Infinity’ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान युवाओं को बेहतर भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उद्घाटन से पूर्व पूरे कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक विधि-विधान के साथ हुई, जिसमें पंडित रामदेव पाण्डेय के निर्देशन में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। पूजा के बाद ही औपचारिक रूप से संस्थान का उद्घाटन किया गया।

इस दौरान संस्थान में नामांकन कराने वाले कई छात्रों को मुख्य अतिथि के हाथों बैग और यूनिफॉर्म प्रदान कर सम्मानित किया गया। पहले ही दिन बड़ी संख्या में छात्रों ने नामांकन कराया, जो इस संस्थान के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

 ‘BISA Infinity’ का यह नया केंद्र रांची के छात्रों के लिए एक समर्पित और आधुनिक शैक्षणिक मंच के रूप में उभर रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ यह संस्थान आने वाले समय में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में अग्रसर है।

 

हरमू मैदान के पास ‘BISA Infinity’ का भव्य शुभारंभ, अब 12वीं तक पढ़ाई के साथ JEE-NEET की भी तैयारी हरमू मैदान के पास ‘BISA Infinity’ का भव्य शुभारंभ, अब 12वीं तक पढ़ाई के साथ JEE-NEET की भी तैयारी Reviewed by PSA Live News on 8:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.