मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके संघर्ष से जुड़ी पुस्तकाें का लाेकार्पण किया
सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सभा सांसद श्री शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की परमेश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद के मोरहाबादी स्थित आवास में जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद ने केक काटा और लोगों की शुभकामनाएं स्वीकार की। मौके पर मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, विधायक श्री मथुरा महतो, विधायक श्रीमती सीता सोरेन, विधायक श्री बसंत सोरेन व अन्य उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्य सभा सांसद शिबू सोरेन को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और उनके संघर्ष से जुड़ी पुस्तकाें का लाेकार्पण किया
Reviewed by PSA Live News
on
4:16:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
4:16:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: