सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । शनिवार को सदर अस्पताल रांची में पहली बार आयुष्मान भारत योजना के तहत एक मरीज की सफलतापूर्ण फुल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई। उक्त के पश्चात उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन सदर अस्पताल रांची की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही, टीम को आमजनों को समुचित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगातार प्रयासरत रहने को कहा।
डॉ नितेश प्रिया, डॉ मुज़म्मिल, डॉ अभिषेक एवं डॉ प्रभात की टीम द्वारा शनिवार को सदर अस्पताल रांची में आयुष्मान भारत योजना के तहत सफल सर्जरी की गई। यह अपने किस्म की पहली सर्जरी है जिसे सदर अस्पताल में पूरा किया गया।
सर्जरी के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सिविल सर्जन रांची डॉ बिजय बिहारी ने कहा, "जिला प्रशासन एवं सदर अस्पताल की टीम द्वारा आमजनों को सभी संभावित सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु लगातार विभिन्न संसाधनों की मदद से प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी कुछ मरीजों का इलाज़ आयुष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल रांची में की गई है। फुल हिप रिप्लेस मेंट सर्जरी पहली बार की गई, जो कि सफ़ल रही। इसके लिए डॉ नितेश प्रिया एवं पूरी टीम धन्यवाद के पात्र है। हम आगे भी आमजनों के लिए मेहनत करते रहेंगे।
उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा, "यह खुशी को बात है कि उपलब्ध सीमित संसाधनों के बावजूद सदर अस्पताल की टीम ने यह कर दिखाया। पूरी टीम सहित सर्जरी के करने वाली डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद।"
"जिला प्रशासन की तरफ़ से सदर अस्पताल की टीम को हर संभव मदद की जा रही है और आगे भी ज़रूरी सहयोग मिलता रहेगा। आमजनों को अपने शहर में ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएं यह हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न संसाधनों की मदद से सिस्टम को स्ट्रेंथन करने का प्रयास किया जा रहा है।"
Reviewed by PSA Live News
on
9:41:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: