संवाददाता - रंजीत कुमार ।
चतरा । प्रतापपुर प्रखण्ड स्थित गजवा में 20 जनवरी 2021 दिन बुधवार को शहिद चंद्रिका यादव की तृतीय पुण्यतिथि मनाने की पूरी तैयारी कर ली गयी है।इस दौरान शहिद चंद्रिका यादव की आदम कद प्रतिमा भी बन कर पूरी तरह तैयार हो चुकी है।जिसका अनावरण झारखण्ड सरकार के श्रम ,नियोजन एव प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता करेंगे ।इसकी जानकारी शहिद चंद्रिका यादव के पुत्र तथा गजवा मुखिया रोहित यादव ने देते हुए बताया कि । इस मौक़े पर हजारों- हजार की संख्या में शहीद चंद्रिका यादव के शुभचिंतक शामिल होंगे तथा बिहार एव झारखंड के कई गणमान्य नेतागण, समाजसेवियों,जिला वासीयो , प्रखंडवासियो , पंचायत वासीयो से अपील करते हुए कहा है की इस शहादत दिवस में शामिल होकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके पुत्र को अपना आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करें ।
Reviewed by PSA Live News
on
12:00:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: