रांची। साल 2024 में राजधानी रांची की तस्वीर बदल जायेगी। एक तरफ तीन- तीन फ्लाई ओवर शहर को जाम से मुक्त कर देंगे, शहर की रफ्तार बढ़ जायेगी तो दूसरी तरफ वंदे भारत ट्रेन चलाने को लेकर तैयारी तेज है। सड़क में शहर की रफ्तार तो बढ़ेगी ही साथ ही वंदे भारत ट्रेन की रफ्तार भी शहर को और तेज कर देगा। झारखंड में रांची से खुलने वाली यह ट्रेन पटना के लिए होगी। हटिया से पटना के बीच की दूरी को करीब आधी कर देगी। लोगों को सहूलियत मिलेगी। समय कम लगेगा। आरामदायक सफर का लुत्फ लोग उठा पाएंगे।
साल 2024 में रांची शहर का होगा कायाकल्प, मिलेगी गति
Reviewed by PSA Live News
on
2:55:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: