ब्लॉग खोजें

पश्चिम बंगाल में वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त क्रांति पुरस्कार से सम्मानित हुई रांची की राधा सिंह

 

सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

रांची/कोलकाता । राधा को रक्त दान करने व लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक करने को लेकर मिला  सम्मान। रक्तदान के क्षेत्र में बेहतर सेवा देने के लिए और समाज में जरूरतमंद लोगों की सेवा करते हुए उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए निमती एस टी स्पोर्टिंग क्लब कालचीनी पश्चिम बंगाल द्वारा वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त क्रांति सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया ।जिसमें भारत के सभी राज्यों व पड़ोसी देश नेपाल भूटान बांग्लादेश सऊदी अरब आदि देशों से चुने गए समाजसेवियों को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड देकर कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि 1971  भारत-पाक युद्ध के महानायक व सेना मेडल से सम्मानित कर्नल हेम सिंह शेखावत  जी  (बीकानेर राजस्थान) के हाथों से मिला सम्मान । रांची की राधा जिनको यूनिवर्सल दीदी के नाम से भी जाना जाता है। एक लड़की होकर ब्लड डोनेशन कैंप करना और स्वयं रक्तदान करना और रांची में कोई भी ब्लड ग्रुप की जरूरत  हो बहुत कम समय में रक्त उपलब्ध करवा देना यह उनकी और उनकी पूरी टीम कनेक्टिंग हॉप्स और अन्नदानं, धुर्वा  दिन-रात लगी हुई रहती है ,कोई भी ब्लड ग्रुप हो पॉजिटिव, निगेटिव  या बॉम्बे ब्लड ग्रुप जैसे दुर्लभ ब्लड ग्रुप भी बहुत कम समय में अरेंज करवा देती है।रांची  में सबसे ज्यादा बॉम्बे ब्लड ग्रुप के केस  सॉल्व करवाने वाली हमारे रांची की राधा सिंह ही  है, इन्हें रांची में भी बहुत अवार्ड मिल चुके हैं साथ ही साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुई है यह हम सभी रांची वासियों के लिए गर्व की बात है।

पश्चिम बंगाल में वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त क्रांति पुरस्कार से सम्मानित हुई रांची की राधा सिंह पश्चिम बंगाल में वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय रक्त क्रांति पुरस्कार से सम्मानित हुई रांची की राधा सिंह Reviewed by PSA Live News on 8:47:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.