राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत कुल छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दिल्ली के डेढ़ करोड़ मतदाता समेत देशभर के करोड़ों मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दे रहे हैं। दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर मतदान सुबह सात बजे से शुरू हो गया। दिल्ली की सियासी चौसर पर कुल 162 प्रत्याशी हैं। हरियाणा में भी सभी 10 लोकसभा सीटों पर अपने सांसद चुनेंगे। छठे चरण की वोटिंग के साथ देश की 484 लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा। इसके बाद सातवें और अंतिम चरण में एक जून को केवल 57 सीटों पर चुनाव होगा। सभी चरणों की मतगणना एकसाथ चार जून को होगी और उसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे।
आज इन राज्यों में कितनी सीटों पर मतदान
उत्तर प्रदेश- 14
हरियाणा- 10
बिहार- आठ
पश्चिम बंगाल- आठ
दिल्ली- सात
ओडिशा- छह
झारखंड- चार
जम्मू-कश्मीर- एक सीट

कोई टिप्पणी नहीं: