सदर अस्पताल रांची उत्तर पूर्वी भारत के बड़े अस्पतालों में इकोकार्डियोग्राफी सुविधा देने वाला अस्पताल बना
रांची। उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार आज सदर अस्पताल रांची में सिविल सर्जन सदर रांची, डॉ. प्रभात कुमार द्वारा इकोकार्डियोग्राफी मशीन का उद्घाटन किया गया।
यह अति आधुनिक मशीन है। आज 6 मरीज का इकोकार्डियोग्राफी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ राजेश झा के द्वारा किया गया। यह सुविधा देने वाला सदर अस्पताल रांची उत्तर पूर्वी भारत के कुछ एक बड़े अस्पतालों में शामिल हो गया है। इतनी बड़ी उपलब्धि माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री एवं विभाग के प्रधान सचिव के नेतृत्व के कारण संभव हो सका है। रोगियों को इससे काफी फायदा होगा। इस अवसर पर उपाधीक्षक डॉ. अखिलेश झा, डॉक्टर स्टीफन, आशीष,संजय, श्रीमती माला सिन्हा,सुशांत एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
सदर अस्पताल रांची उत्तर पूर्वी भारत के बड़े अस्पतालों में इकोकार्डियोग्राफी सुविधा देने वाला अस्पताल बना
Reviewed by PSA Live News
on
6:51:00 am
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
6:51:00 am
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: