ब्लॉग खोजें

बहन बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करें सरकार: कुमुद झा


रांची। 
रांची राजधानी के एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना की ने राजधानी को शर्मसार किया।साथ ही बेटियों की सुरक्षा को कटघरे में ला खड़ा कर दिया है।भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा मीडिया प्रभारी कुमुद झा ने कहा ने कहा मनचलो में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है ,प्रशासन नींद से कब जागेगी,कब बेटियों को सुरक्षित माहौल प्रदान करेगी। 

राजधानी के लिए यह शर्मनाक और घृणित है, यह पूरी प्रशासन व्यवस्था के लिए चुनौती है। रांची में पूरे झारखंड की बेटियां भी पढ़ाई और रोजगार के लिए आती हैं,आज इनकी सुरक्षा को लेकर हर अभिभावक चिंतित हैं। रांची पुलिस इन क्षेत्रों की गश्त और बेटियों की सुरक्षा हेतू गश्ती करें पुलिस सिर्फ चौक चौराहा पर खड़ा होकर और प्रशासन  सिर्फ  बैठकर खाना पूर्ति करने में लगे हैं और बेटियां राह चलते शर्मसार हो रही है। सरकार मईया को सम्मान देने में पूरी तरह से विफल नजर आ रही है।इस तरह से अगर बेटियों के साथ होते है तो हम माँ बहनेअपनी सुरक्षा में हथियार उठाने के लिए बाध्य होंगे, झारखंड में जनि शिकार की भी प्रथा है ,सरकार को नींद से जगन जरूरी है।

बहन बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करें सरकार: कुमुद झा बहन बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करें सरकार: कुमुद झा Reviewed by PSA Live News on 8:22:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.