ब्लॉग खोजें

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मणिपुर में विकास कार्यों की ली समीक्षा

राज्यपाल से की भेंट, शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में प्रगति का लिया जायजा




इंफाल/कामजोंग (मणिपुर):
भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपने दो दिवसीय मणिपुर दौरे के दौरान कामजोंग जिले में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की और राज्यपाल सहित कई प्रमुख नेताओं और सामाजिक संगठनों से मुलाकात की।

मणिपुर पहुंचने पर मंत्री श्री सेठ का भव्य स्वागत भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री के. सरतकुमार सिंह, विधायकगण श्री के. गोविंददास, एल. सुसिंद्रो मैतेई, बसंत कुमार सिंह, इबोमचा सिंह, एस. कुँजाकेशोर सिंह, एवं श्री विकास बसनेत ने किया। स्वागत के उपरांत मंत्री ने सभी से आत्मीय संवाद कर राज्य की स्थिति पर चर्चा की।

राज्यपाल से हुई सकारात्मक वार्ता

दौरे के दौरान मणिपुर के राज्यपाल श्री अजय कुमार भल्ला से भी रक्षा राज्य मंत्री ने मुलाकात की। इस बैठक में मणिपुर में सैनिक स्कूल एवं एनसीसी के विस्तार पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।

कामजोंग जिले में योजनाओं की गहन समीक्षा

श्री संजय सेठ ने कामजोंग जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, वित्तीय समावेशन, कृषि, बिजली आदि क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त उन्होंने मणिपुर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (MSRLM) के तहत कार्यरत महिला स्वयं सहायता समूहों के कार्यों को सराहा और महिलाओं के सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताया।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान

मंत्री श्री सेठ ने कामजोंग सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निरीक्षण कर छात्रों से संवाद किया और छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा, उन्होंने जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। साथ ही नवनिर्मित मिनी सचिवालय, सुरक्षा परिसर और आवासीय भवनों का भी निरीक्षण किया।

सामाजिक संगठनों एवं छात्र नेताओं से संवाद

दूसरे दिन मंत्री ने स्थानीय सामाजिक संगठनों और नागरिक प्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के प्रतिनिधियों से भी संवाद किया और राज्य में शिक्षा सुधार से संबंधित विषयों पर विचार साझा किए। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. दिन मनी साहिब्राहम, एल. कमोई, संयुक्त सचिव लेस राम, पीलू वाला आदि शामिल थे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत

मंत्री श्री सेठ का मणिपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी, महामंत्री के. शरद कुमार सिंह, देवेन सिंह, परमानंद मेंतल, प्रकाश शेखावत सहित सभी जिलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का यह दौरा मणिपुर के समग्र विकास और केंद्र-राज्य समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मणिपुर में विकास कार्यों की ली समीक्षा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मणिपुर में विकास कार्यों की ली समीक्षा Reviewed by PSA Live News on 9:02:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.