ब्लॉग खोजें

वार्ड 34 के नव निर्वाचित पार्षद अजीत भगत ने किया जनता को संबोधित, विकास को बताया पहली प्राथमिकता



रांची।
विद्यानगर स्थित करम चौक पर वार्ड 34 के नव निर्वाचित पार्षद अजीत भगत ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए वार्ड के समग्र विकास और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार सोनी तथा वार्ड 28 के पार्षद प्रतिनिधि राहुल चौधरी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पार्षद अजीत भगत ने कहा कि वार्ड 34 की जनता उनके लिए परिवार के समान है। उन्होंने कहा कि वार्ड में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग बेहिचक उन्हें सूचना दें, वे स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की सेवा के लिए वे 24 घंटे तत्पर रहेंगे।

पार्षद अजीत भगत ने वार्ड के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को भी स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले वार्ड में लंबे समय से चली आ रही नाली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। इसके साथ ही पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए भी ठोस पहल की जाएगी। उन्होंने बताया कि सड़क, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि वार्ड की जनता की हर समस्या और सुझाव को वे गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम तक पहुंचाने का कार्य करेंगे, ताकि वार्ड के विकास की योजनाओं को तेजी से अमल में लाया जा सके।

इस अवसर पर विद्यानगर करम चौक के कई गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से गोपाल सोनी, राकेश सिंह, राजमणि देवी, संजय यादव, अमित मिश्रा, दीपक कुमार, दीपक यादव, संतोष यादव, पिंटू गुप्ता, अजय गुप्ता सहित वार्ड के अनेक सम्मानित नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित वार्डवासियों ने नव निर्वाचित पार्षद अजीत भगत को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में वार्ड 34 का समग्र विकास होगा और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

वार्ड 34 के नव निर्वाचित पार्षद अजीत भगत ने किया जनता को संबोधित, विकास को बताया पहली प्राथमिकता वार्ड 34 के नव निर्वाचित पार्षद अजीत भगत ने किया जनता को संबोधित, विकास को बताया पहली प्राथमिकता Reviewed by PSA Live News on 10:47:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.