ब्लॉग खोजें

₹5.65 लाख की शुरुआती कीमत पर ‘ऑल-न्यू ग्रेवाइट’ लॉन्च, Nissan Motor India ने दिखाई ‘Bold India Resurges’ की झलक


रांची । 
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी नई आक्रामक रणनीति के तहत Nissan Motor India ने आज 5.65 लाख (एक्स-शोरूम) की आकर्षक शुरुआती कीमत पर ‘ऑल-न्यू ग्रेवाइट’ लॉन्च करने की घोषणा की। 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के साथ आने वाली यह एमपीवी कंपनी के ‘Bold India Resurges’ विज़न का पहला बड़ा कदम मानी जा रही है।

कंपनी के अनुसार, ‘ग्रेवाइट’ भारत में उसके नए प्रोडक्ट ऑफेंसिव की शुरुआत है, जो निसान के पुनरुत्थान (Resurgence) और भारतीय बाजार में दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चेन्नई स्थित प्लांट में इसकी लोकल मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है, जिससे ‘मेड इन इंडिया, मेड फॉर इंडिया’ रणनीति को मजबूती मिलती है।

भारतीय परिवारों से प्रेरित डिज़ाइन और अवधारणा

‘ग्रेवाइट’ नाम भारत की 1.4 अरब आबादी और देश की विविध सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित बताया गया है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल आधुनिक भारतीय परिवारों की बदलती जरूरतों—स्पेस, कम्फर्ट, वर्सटिलिटी और सेफ्टी—को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

डिज़ाइन की बात करें तो इसमें निसान की सिग्नेचर ‘C’ डिजाइन लैंग्वेज, मस्कुलर बॉडी लाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और बोल्ड स्टांस इसे सड़क पर दमदार उपस्थिति देते हैं।

एक्सटीरियर हाइलाइट्स:

ऑल-राउंड एलईडी ट्रीटमेंट

सिग्नेचर एलईडी हेडलैंप व डीआरएल

क्रिस्टल-एज एलईडी टेल लैंप

पियानो ब्लैक 2D ग्रिल

फंक्शनल रूफ रेल्स

चौड़े खुलने वाले दरवाजे

2 से 7 सीटिंग फ्लेक्सिबिलिटी, 625 लीटर तक बूट स्पेस

ग्रेवाइट की सबसे बड़ी खासियत इसकी मॉड्यूलर सीटिंग व्यवस्था है।

2 से 7 सीटिंग कॉन्फिगरेशन

तीसरी रो हटाने पर 625 लीटर तक बूट स्पेस

6-सीटर में 320 लीटर

7-सीटर में 4 लोगों के साथ पर्याप्त लगेज स्पेस

प्रीमियम स्वेड और लेदरेट क्विल्टेड सीटें, तीनों रो में पर्याप्त लेगरूम और हेडरूम, तथा 3-रो एसी वेंट्स इसे फैमिली-फ्रेंडली बनाते हैं।

सेगमेंट में बेहतरीन स्टोरेज फीचर्स:

लोअर व अपर ग्लव बॉक्स

कूल्ड सेंटर कंसोल

मल्टीपल स्मार्ट कम्पार्टमेंट

30 से ज्यादा स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स

निसान Moter India ने ग्रेवाइट में सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। इसमें 30 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

6 एयरबैग

इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)

हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA)

ब्रेक असिस्ट सिस्टम (BAS)

ABS के साथ EBD

सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर

ये फीचर्स अलग-अलग ड्राइविंग परिस्थितियों में बेहतर स्थिरता और आत्मविश्वास सुनिश्चित करते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस

ग्रेवाइट में 1.0 लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है:

अधिकतम पावर: 72 PS @ 6250 RPM

पीक टॉर्क: 96 Nm @ 3500 RPM

ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड EZ-Shift (AMT)

फ्यूल इकॉनमी: 19.6 किमी/लीटर (AMT), 19.3 किमी/लीटर (MT)

इंजन को शहर और हाईवे दोनों परिस्थितियों में स्मूद एक्सलरेशन और बेहतर माइलेज के लिए ट्यून किया गया है।

टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी

20.32 सेमी फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम

वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो व एप्पल कारप्ले

17.78 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

वायरलेस चार्जर

ऑटो एलईडी हेडलैंप (फॉलो-मी-होम फंक्शन)

वॉक-अवे लॉक व अप्रोच अनलॉक

फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर

प्रीमियम जेबीएल स्पीकर्स

एयर प्यूरीफायर व एम्बिएंट मूड लाइट

वैरिएंट और कीमत (एक्स-शोरूम)

वेरिएंट                         कीमत ( लाख)  

VISIA                            5.65

ACENTA                      6.59

N-CONNECTA             7.20

TEKNA                         7.91

N-CONNECTA AMT   7.80

TEKNA AMT                8.49

बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है।

भविष्य की रणनीति और नेटवर्क विस्तार

कंपनी 2026 के मध्य में ‘टेक्टॉन C-SUV’ और 2027 की शुरुआत में 7-सीटर C-SUV लॉन्च करने की तैयारी में है। टियर-1 और टियर-2 शहरों में डीलर नेटवर्क विस्तार भी जारी है, जिससे ग्राहक अनुभव बेहतर किया जा सके।

कंपनी के आधिकारिक प्रतिनिधि ने कहा कि ग्रेवाइट सिर्फ एक नई कार नहीं, बल्कि भारत में निसान के सतत विकास और दीर्घकालिक निवेश का प्रतीक है।

स्पष्ट है कि ‘ऑल-न्यू ग्रेवाइट’ के साथ निसान ने भारतीय एमपीवी सेगमेंट में एक नई प्रतिस्पर्धा की शुरुआत कर दी है।

₹5.65 लाख की शुरुआती कीमत पर ‘ऑल-न्यू ग्रेवाइट’ लॉन्च, Nissan Motor India ने दिखाई ‘Bold India Resurges’ की झलक ₹5.65 लाख की शुरुआती कीमत पर ‘ऑल-न्यू ग्रेवाइट’ लॉन्च, Nissan Motor India ने दिखाई ‘Bold India Resurges’ की झलक Reviewed by PSA Live News on 10:43:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.