ब्लॉग खोजें

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 2 अगस्त को धूमधाम से मनेगा संत शिरोमणि डॉ. सदानंद महाराज का 82वाँ जन्मोत्सव


रांची। 
श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा संचालित रांची पुंदाग स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में ट्रस्ट के संस्थापक संत शिरोमणि परमहंस डॉ. सदानंद महाराज जी का 82वाँ जन्मोत्सव आगामी 2 अगस्त (रविवार) को अपराह्न 2:30 बजे से श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। समारोह को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है तथा तैयारियां अंतिम चरण में हैं। ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज चौधरी एवं प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर 82 दीपोत्सव, भजन-कीर्तन, सत्संग, सेवा कार्य, निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना के साथ-साथ सेवा, समर्पण और मानव कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि हटिया के विधायक श्री नवीन जायसवाल होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में रांची नगर निगम की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, उप महापौर नीरज कुमार तथा वार्ड पार्षद निहारिका कुमारी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इसके अतिरिक्त शहर के अनेक गणमान्य नागरिक,सामाजिक कार्यकर्ता एवं धर्म प्रेमी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ट्रस्ट के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पावन अवसर पर भाग लेने की अपील की है।

श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 2 अगस्त को धूमधाम से मनेगा संत शिरोमणि डॉ. सदानंद महाराज का 82वाँ जन्मोत्सव श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर में 2 अगस्त को धूमधाम से मनेगा संत शिरोमणि डॉ. सदानंद महाराज का 82वाँ जन्मोत्सव Reviewed by PSA Live News on 8:25:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.