942 वे खिचड़ी भंडारा के आयोजन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, डेढ़ हजार लोगों में खिचड़ी महाप्रसाद बँटा
राँची : नगर स्थित दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर ( तिरुपति बालाजी) मंदिर में श्रावण मास कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि शनिवार 01 अगस्त को खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन श्रद्धा पूर्वक पूर्ण हुआ । इस पुनीत अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । जिससे मंदिर परिसर में पूरा वातावरण भक्ति और उल्लासपूर्ण उर्जा से ओत- प्रोत हो गया ।
इस 942 में भंडारे में कुल डेढ़ हजार लोगों ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ को प्राप्त किया । कार्यक्रम की शुरुआत ऊषः काल की धार्मिक और आध्यात्मिक विशेष अनुष्ठानों के साथ हुई,जिसमें देवदेवोत्मा भगवान् श्रियः पति भगवान् श्रीवेंकश्वर की पांचरात्र आगम के शास्त्रोक्त विधान के अंतर्गत तिरूवाराधनम् संपादन किये गये । श्रुति,उपनिषद और देशिक स्तोत्राणि के विभिन्न मंत्रों से स्तुति कीं गयी । अनुष्ठान के दौरान देवशिरोमणि श्रीश्रीनिवास की विभिन्न वैदिक मंत्रों से क्रमानुसार नक्षत्र ,कुंभ और कर्पूर की महाआरती हुयी । महाआरती के उपरान्त पर्दे के अंदर घंटा-घड़ियाल के दिव्य ध्वनियों के बीच गंगाजल से प्रोक्षण करके मुद्रा आदि प्रदर्शन कर भगवान् को विधिवत खिचड़ी महाप्रसाद का नैवेद्य भोग लगा ।
इस भंडारे में यजमान के रूप में राँची निवासी श्री शशि भूषण सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह शामिल हुये ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री राम अवतार नारसरिया प्रदीप नारसरिया अनूप अग्रवाल रंजन सिंह ओम प्रकाश गाड़ोदिया मुरारी लाल मंगल प्रकाश मोदी सीता शर्मा यशोदा देवी सुधा झा उर्मिला झा रश्मि मोदी छाया दुबे और सरिता गाड़ोदिया के अतिरिक्त अनेकों गणमान्य की भूमिका रही ।
Reviewed by PSA Live News
on
7:31:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: