हरियाणा/ हिसार ( राजेश सलूजा) : श्री गणेश महोत्सव मंडल बरवाला के तत्वावधान में गणपति चौक बरवाला के प्रांगण में आयोजित 17 वें श्री गणेश महोत्सव का समापन हुआ। इस गणेश महोत्सव के अंतिम दिन शाम को श्री गणेश महाराज की मूर्ति का खरक पुनिया नहर में विसर्जन किया गया। मंडल के प्रधान शिव कुमार सोनी और कोषाध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि इस महोत्सव के अंतिम दिन गणपति चौक में पुरोहित सत्यनारायण शर्मा की देखरेख में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार पूरे मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। फिर श्री गणेश महाराज की मूर्ति को ट्रैक्टर ट्राली में विराजमान करके बरवाला शहर में शोभायात्रा निकाली गई। मंच संचालन अनिल काठपाल ने किया। इस शोभा यात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा ढोल नगाड़ो पर नाच गाकर और रंग गुलाल उड़ाया गया तथा अगले बरस फिर आना की जयकारों की गूंज रही। यह शोभा यात्रा गणपति चौक से आरंभ होकर मेन बाजार, पुराना बस अड्डा, अग्रसेन चौक व जींद मार्ग से होती हुई खरक पूनिया नहर तक निकाली गई। इस अवसर पर मंडल उपप्रधान विजय सहगल, कोषाध्यक्ष पवन शर्मा , एडवोकेट प्रतीक कथूरिया, मयंक गोयल, प्रदीप कथूरिया, सूरज सेतिया, उमेश मखीजा, रिंकू सरदाना, एडवोकेट कुश शर्मा, अजय कथूरिया, एडवोकेट लव शर्मा, शिवम मेहता ,महासचिव हर्ष भारती, महेश शर्मा, ताराचंद धुपड, धन्नू कथूरिया व मोनू दुआ समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
Reviewed by PSA Live News
on
3:54:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: