रांची। तुपुदाना स्थित राजेंद्र नर्सिंग होम में प्रसव के लिए भर्ती 34 वर्षीय महिला दारोगा सुमित्रा कच्छप की इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में तुपुदाना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के पति कार्तिक मुंडा की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने नर्सिंग होम की डॉक्टर संध्या कुमारी, अस्पताल प्रशासन तथा संबंधित मेडिकल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
परिजनों के अनुसार, सुमित्रा कच्छप को प्रसव के लिए राजेंद्र नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर इलाज से संबंधित दस्तावेज, मेडिकल रिकॉर्ड और घटना के परिस्थितिजन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इलाज के दौरान निर्धारित चिकित्सकीय प्रक्रिया का पालन किया गया था या नहीं और महिला की हालत बिगड़ने के बाद क्या-क्या चिकित्सकीय कदम उठाए गए।
मामले की जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और किसी स्तर पर लापरवाही की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने संबंधित पक्षों से पूछताछ और आवश्यक दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
प्रसव के दौरान महिला दारोगा की मौत, डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज
Reviewed by PSA Live News
on
7:19:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
7:19:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: