ब्लॉग खोजें

एफसीआई, दरभंगा के शैक्षणिक भ्रमण से कृषि छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान




संवाददाता — सुजीत कुमार मिश्र

     मधुबनी  । संदीप विश्वविद्यालय के बी.एससी. कृषि पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को भारतीय खाद्य निगम (FCI), दरभंगा का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। यह भ्रमण पाठ्यक्रम AGB-5003: Pest of Crops and Stored Grains and Their Management के अंतर्गत कराया गया।

     शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने अनाज के वैज्ञानिक भंडारण, भंडारित अनाज में लगने वाले कीटों की पहचान एवं प्रबंधन, भंडारण सुविधाओं तथा फसल कटाई के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए अपनाए जाने वाले विभिन्न उपायों की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की। एफसीआई की भंडारण व्यवस्था एवं अनाज के संरक्षण की वैज्ञानिक प्रक्रिया को विद्यार्थियों ने निकट से समझा।

     इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि उचित भंडारण तकनीक, कीट नियंत्रण एवं समयबद्ध प्रबंधन के माध्यम से अनाज की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ पोस्ट-हार्वेस्ट लॉसेज को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

     भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं अनुभवपरक रहा। इससे उन्हें कक्षा में अर्जित सैद्धांतिक ज्ञान को वास्तविक परिस्थितियों एवं कृषि क्षेत्र में अपनाई जाने वाली व्यावहारिक प्रक्रियाओं से जोड़ने का अवसर मिला। विद्यार्थियों ने इस शैक्षणिक भ्रमण को अपने कृषि अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

एफसीआई, दरभंगा के शैक्षणिक भ्रमण से कृषि छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान एफसीआई, दरभंगा के शैक्षणिक भ्रमण से कृषि छात्रों को मिला व्यावहारिक ज्ञान Reviewed by PSA Live News on 12:54:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.