बरवाला-हांसी मार्ग पर जिला नगर योजनाकार विभाग की कार्रवाई, ढाई एकड़ में विकसित की जा रही थी अवैध कॉलोनी
https://youtu.be/pCKKC3XtNlQ?si=k0WB9PKpv3i2Y6mb
यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में खंड कृषि अधिकारी श्याम बिहारी मौजूद रहे। बताया गया कि संबंधित अवैध कॉलोनी करीब ढाई एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थी। मौके पर बनाई गई सड़कों को जेसीबी की सहायता से तोड़ दिया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहा। प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में विभागीय टीम ने अवैध निर्माण एवं कॉलोनी से संबंधित विकसित की गई सड़क संरचना को हटाने की कार्रवाई पूरी की।
प्लॉट खरीदने से पहले जांच जरूरी : डीटीपी
डीटीपी दिनेश कुमार ने आम लोगों से अपील की कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदकर अपनी जीवनभर की जमा पूंजी जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्लॉट या जमीन की खरीद से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि संबंधित कॉलोनी सक्षम विभाग से वैध रूप से स्वीकृत है या नहीं।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई व्यक्ति बिना अनुमति के अवैध कॉलोनी काट रहा है तो इसकी सूचना तुरंत जिला नगर योजनाकार विभाग को दें। समय रहते सूचना मिलने पर विभाग द्वारा संबंधित कॉलोनाइजर के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।
विभाग की इस कार्रवाई से यह संदेश स्पष्ट है कि बिना वैधानिक अनुमति के कॉलोनी विकसित करने और लोगों को प्लॉट बेचने की गतिविधियों पर प्रशासन की निगरानी बनी हुई है।
Reviewed by PSA Live News
on
2:11:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: