ब्लॉग खोजें

दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए युवा दस्ता ने कसी कमर

रांची में संगठन का विस्तार, ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों की घोषणा; दर्जनों युवाओं ने ली सदस्यता


रांची, 20 सितंबर 2026।

श्री दुर्गापूजा महोत्सव 2026 को सफल एवं व्यवस्थित बनाने की तैयारियों को लेकर रविवार को युवा दस्ता रांची की महत्वपूर्ण बैठक श्री शिव मंदिर परिसर, बड़ा तालाब, रांची में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने की।

बैठक में संगठन के विस्तार, दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा तथा प्रशासन और पूजा समितियों के बीच समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नए युवाओं ने युवा दस्ता की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा के अलावा राज किशोर प्रसाद, गोपाल पारीक, राहुल सिन्हा, सागर कुमार, मयंक गिरी, सत्येंद्र सिंह, लंकेश सिंह, मनीष साहू एवं कैलाश केसरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पीयूष आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन नवनीत पाण्डेय ने किया।

ग्रामीण संगठन का विस्तार

दुर्गापूजा महोत्सव को देखते हुए युवा दस्ता रांची जिला ग्रामीण क्षेत्र के संगठन का भी विस्तार किया गया। घोषित पदाधिकारियों में संरक्षक मनीष केसरी, अध्यक्ष मदन साहू, कार्यकारी अध्यक्ष निरंजन साहू, उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल एवं रणधीर केसरी, महामंत्री ज्योति शंकर साहू, मंत्री करण पाठक, मंच प्रभारी डॉ. ए.के. लाल तथा कोषाध्यक्ष रविंद्र वर्मा शामिल हैं।

प्रशासन और श्रद्धालुओं के बीच समन्वय का संकल्प

युवा दस्ता के संस्थापक राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि संगठन दुर्गापूजा के दौरान जिला प्रशासन एवं श्रद्धालुओं के बीच समन्वय की कड़ी के रूप में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पूजा महोत्सव को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक बनाने में युवा दस्ता अपनी सहयोगी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया कि वे दुर्गापूजा के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं की सहायता के लिए तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि मां भवानी के भक्तों की सेवा, सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासन एवं पूजा समितियों का सहयोग करना संगठन की प्राथमिकता होगी।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गापूजा महोत्सव के दौरान पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ सेवा कार्य करने का संकल्प लिया।

दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए युवा दस्ता ने कसी कमर दुर्गापूजा महोत्सव को सफल बनाने के लिए युवा दस्ता ने कसी कमर Reviewed by PSA Live News on 8:17:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.