ब्लॉग खोजें

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर SPSPL परिवार ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि; सादगी से संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा


रांची।
श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्राइवेट लिमिटेड (SPSPL), रांची परिवार द्वारा झारखंड सरकार के माननीय नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी के असमय निधन पर गहरा दुख एवं शोक व्यक्त किया गया। संस्थान की ओर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एक विशेष शोक सभा का आयोजन कर उन्हें अश्रुपूरित एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

गुरुवार, 17 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में SPSPL के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं नगर विकास विभाग से जुड़े टीम सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में यह अपार दुख सहने की शक्ति व संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

नगर विकास के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि माननीय नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन पूरे झारखंड राज्य, विशेषकर नगर विकास के क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी दूरदर्शी सोच, बौद्धिक दृष्टिकोण, और नगर विकास को आधुनिक, प्रभावी एवं जनोन्मुख बनाने के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए उनका विजन और दृढ़ निश्चय आने वाले लंबे समय तक हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

शोक में रद्द हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम, सादगी से हुई विश्वकर्मा पूजा

माननीय मंत्री जी के सम्मान एवं शोक की इस घड़ी को देखते हुए SPSPL परिवार द्वारा इस वर्ष विश्वकर्मा पूजा का आयोजन अत्यंत सादगी के साथ संपन्न किया गया। संस्थान द्वारा पूर्व निर्धारित सभी प्रकार के उत्सविक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया।

SPSPL परिवार ने संयुक्त रूप से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मंत्री जी का अद्वितीय योगदान राज्य के इतिहास में सदैव अमर रहेगा।

झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर SPSPL परिवार ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि; सादगी से संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा झारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर SPSPL परिवार ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि; सादगी से संपन्न हुई विश्वकर्मा पूजा Reviewed by PSA Live News on 9:39:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.