ब्लॉग खोजें

भव्य आयोजन: हरमू रोड ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में सजी चेतन्य देवियों की अलौकिक झाँकी और आध्यात्मिक महासम्मेलन

 



राँची: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र, चौधरी बगान, हरमू रोड में नवरात्रि के पावन अवसर पर चेतन्य दुर्गा पूजा का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया, जहाँ चेतन्य देवियों की जीवंत झाँकी ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए श्री माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि भटकते हुए इंसान को केवल देवियाँ और आध्यात्मिक शिक्षा ही सन्मार्ग पर ला सकती हैं। विशिष्ट अतिथि एवं मारवाड़ी सहायक समिति के उपाध्यक्ष रमण बोरा ने नारी को अबला नहीं बल्कि साक्षात शिव शक्ति बताते हुए उग्रवाद और हिंसा से त्रस्त सृष्टि को नई दिशा देने का आह्वान किया। लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड विजेता आर्टिस्ट मुहम्मद साबिर हुसैन ने कहा कि शाब्दिक स्तुति के साथ स्वयं को ज्ञानवान और तेजस्वी बनाना आज की मुख्य आवश्यकता है। श्री माहेश्वरी सभा के सचिव मनोज कल्याणी ने कहा कि मन के भीतर बैठे रावण पर विजय पाने के लिए दुर्गा से शक्ति की माँग करना अनिवार्य है, जबकि चार्टर्ड अकाउंटेंट राजकुमार ने कहा कि 16,108 समर्पित ब्रह्माकुमारी बहनें विश्वभर में नैतिकता की मशाल जलाकर दुनिया को सुखमय बना रही हैं। केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने अपने संदेश में कहा कि शिव परमात्मा द्वारा प्रजापिता ब्रह्मा की कन्याओं को दी गई योग और ज्ञान की शक्ति से ही दुर्गुण रूपी असुरों का संहार संभव है। कार्यक्रम में मिट्टी की प्रतिमा जैसी भाव-भंगिमा प्रस्तुत करती चेतन बहनों की झाँकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें प्रोफेसर प्रदीप कुमार जालान, अधिवक्ता सुनील गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, डॉ. श्याम सिंहना, विजय जालान, अधिवक्ता प्रकाश जोशी, पप्पू चन्द्रवंशी और परममल जैन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

भव्य आयोजन: हरमू रोड ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में सजी चेतन्य देवियों की अलौकिक झाँकी और आध्यात्मिक महासम्मेलन भव्य आयोजन: हरमू रोड ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र में सजी चेतन्य देवियों की अलौकिक झाँकी और आध्यात्मिक महासम्मेलन Reviewed by PSA Live News on 11:43:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.