संदीप विश्वविद्यालय में शैक्षिक अनुसंधान, एक्शन रिसर्च एवं अकादमिक लेखन पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं कार्यशाला आयोज
मधुबनी । संदीप विश्वविद्यालय, मधुबनी के श्री नित्यानंद झा स्कूल ऑफ एजुकेशन द्वारा MOOCs सेल के सहयोग से 15 अक्टूबर 2026 को बी.एड. एवं डी.एल.एड. के विद्यार्थियों के लिए “शैक्षिक अनुसंधान, एक्शन रिसर्च एवं अकादमिक लेखन” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी शिक्षकों में शोध-दृष्टि, समस्या-समाधान की क्षमता और शैक्षणिक लेखन कौशल विकसित करना था।
कार्यशाला में स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सहायक प्राध्यापक चेतना शुक्ला एवं श्री अभिषेक कुमार ने कार्यशाला के संचालक एवं विशेषज्ञ के रूप में योगदान दिया। सत्र के दौरान विद्यार्थियों को शैक्षिक अनुसंधान की प्रक्रिया, कक्षा की समस्याओं के समाधान हेतु एक्शन रिसर्च के चरण (योजना, क्रियान्वयन, अवलोकन एवं चिंतन), शोध-प्रतिवेदन लेखन, संदर्भ सूची तैयार करने तथा साहित्यिक चोरी (प्लेजियरिज़्म) से बचने के महत्व से अवगत कराया गया। कंप्यूटर लैब में आयोजित व्यावहारिक सत्र में प्रतिभागियों ने स्वयं अभ्यास भी किया।
कार्यशाला का आयोजन श्री नित्यानंद झा स्कूल ऑफ एजुकेशन के डीन डॉ. ज्योतींद्र कुमार पाठक के मार्गदर्शन में किया गया। इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कक्षा की समस्याओं को शोध के नजरिए से देखने, साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने और अपने शोध को व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला। विश्वविद्यालय नेतृत्व, आयोजक दल, प्राध्यापकों एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों के सहयोग से यह शैक्षणिक पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
Reviewed by PSA Live News
on
8:52:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: