हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा)। वोकेशनल इंस्ट्रक्टर मीनाक्षी चौधरी ने अपना 39वा जन्मदिन बड़ी ही सादगी, श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया। उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद अपने पूर्वजों को नमन कर उनका स्मरण किया और जीवन में मिले संस्कारों एवं आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस अवसर पर छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने केक कटवाकर मीनाक्षी चौधरी का जन्मदिन मनाया और उन्हें सुखद, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में अपनापन, स्नेह और उत्साह देखने को मिला। मीनाक्षी चौधरी ने सभी की शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने वालों में धीरज श्रीवास्तव, गोपाल कृष्ण, सुरजीत, अरविंद कुमार, कुलबीर कौर, नीलम, रमन, तनिशा, मुकेश कुमार और किशोर कुमार सहित अन्य शुभचिंतक शामिल रहे।
मीनाक्षी चौधरी ने सोशल मीडिया, संदेशों और फोन के माध्यम से जन्मदिन पर मिले स्नेह एवं शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी का प्यार और आशीर्वाद उनके लिए अनमोल है।
मीनाक्षी चौधरी ने सादगी और भक्तिभाव से मनाया जन्मदिन, छात्राओं व स्टाफ सदस्यों ने दी शुभकामनाएं
Reviewed by PSA Live News
on
1:51:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
1:51:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: