राँची : राजधानी के दिव्यदेशम् श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में शनिवार 17 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष आदिशक्ति भगवती दुर्गा एवं मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम के द्वारा रावण पर विजय प्राप्त करने की लीला एवं उनकी आराधना का पर्व है। रावण पर विजय प्राप्त करने के उद्देश्य से भगवान राम द्वारा की गयी त्रिदिवसीय शक्ति पूजा पर आधारित देवी प्रतिमाओं की स्थापना दिवस मूल नक्षत्र से युक्त सप्तमी तिथि में 952 वें खिचड़ी भंडारे का भव्य आयोजन हुआ । जिसमें लगभग डेढ़ हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल के बेला में सनातन वैदिक परम्पराओं का निष्ठा से निर्वहन करते हुये भगवान् श्रीतिरुपति बालाजी के चतुर्व्यूह स्वरुप,उनकी पटरानी श्रीश्रीदेवी -श्रीभूमिदेवी एवं चक्रराज सुदर्शन का पांचरात्र आगम विधान से नित्याराधन संपादन हुआ । फिर विधि सहित खिचड़ी महाप्रसाद नैवेद्य भोग लगा । तदुपरांत कयी चक्रों में मंत्रोंच्चारण पूर्वक महाआरती हुयी और भगवान् का सुश्राव्य वेदध्वनियों से महास्तुति करके तदियाराधन,गोष्ठी,शठारी ,तीर्थ प्रसाद के बाद श्रद्धालु भक्तों में खिचड़ी महाप्रसाद बँटा ।
खिचड़ी भंडारे का आयोजन श्री सुशील गाड़ोदिया धर्मपत्नी श्रीमती सरिता गाडोदिया रांची निवासी की ओर से संपन्न हुआ ।
अर्चक : श्री सत्यनारायण गौतम श्री गोपेश आचार्य और नारायण दास ने विधि पूर्वक अनुष्ठानों का संपादन कराया ।
उपस्थित रहे सर्वश्री राम अवतार नारसरिया रमेश धरनीधरका प्रदीप नारसरिया अनीश अग्रवाल रंजन सिंह सुशील लोहिया कन्हैया लोहिया ओमप्रकाश गाड़ोदिया सीता शर्मा सुधा झा यशोदा देवी शंभू नाथ पोद्दार राजेश सुल्तानिया प्रभास मित्तल इत्यादि
Reviewed by PSA Live News
on
1:41:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: