रांची। व्यवसायी एवं समाजसेवी मातादीन अग्रवाल के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सभा रांची एवं मारवाड़ी सहायक समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री विनोद कुमार जैन, संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज चौधरी तथा मारवाड़ी सहायक समिति के अध्यक्ष पवन शर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि 80 वर्षीय मातादीन अग्रवाल विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े रहकर समाजसेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहे। वे सरल, सहज, मिलनसार एवं मृदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से समाज ने एक समर्पित एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी अपूरणीय क्षति है।उन्होंने बताया कि मातादीन अग्रवाल, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल के ताऊजी के पुत्र थे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में ओम प्रकाश अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, सज्जन पाड़िया, निर्मल बुधिया, पवन पोद्दार, ललित कुमार केडिया, अशोक नारसरिया, राजेंद्र केडिया, कौशल राजगढ़िया, अनिल अग्रवाल, ओमप्रकाश प्रणव, कमलेश संचेती, प्रमोद सारस्वत, सुभाष पटवारी, प्रमोद बगड़िया,रमन वोडा, किशन पोद्दार, सहित अन्य शामिल हैं।
व्यवसायी एवं समाजसेवी मातादीन अग्रवाल के निधन पर समाज में शोक
Reviewed by PSA Live News
on
3:05:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
3:05:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: