ब्लॉग खोजें

मिथिला और अयोध्या के बीच आस्था का नया सेतु: जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के लिए सीधी ट्रेन सेवा 'जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस' (15595/15596) को मिली मंजूरी


मधुबनी।
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के निवासियों और सम्पूर्ण मिथिलांचल के श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर आई है। लंबे समय से जनकपुर धाम (नेपाल) से अयोध्या कैंट (उत्तर प्रदेश) के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की जा रही थी, जिसे अब रेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने औपचारिक पत्र जारी कर जानकारी दी है कि गाड़ी संख्या 15595/15596 'जनकपुर धाम–अयोध्या कैंट एक्सप्रेस' के संचालन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

धार्मिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई

माता सीता की प्राकट्य भूमि जनकपुर धाम और प्रभु श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या के बीच यह ट्रेन सेवा आस्था और संस्कृति के अटूट रिश्ते को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी। इस सीधी रेल सेवा के शुरू होने से न केवल श्रद्धालुओं और आम यात्रियों का सफर सुगम, सुरक्षित और समय की बचत करने वाला होगा, बल्कि भारत और नेपाल के बीच सीमावर्ती सांस्कृतिक व व्यापारिक संबंधों को भी एक नया आयाम मिलेगा।

निरंतर प्रयासों का सुखद परिणाम

झंझारपुर संसदीय क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस नई ट्रेन सेवा के लिए लगातार पत्राचार और व्यक्तिगत प्रयास किए जा रहे थे। इस महत्वपूर्ण और जनहितकारी पहल की स्वीकृति पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी और भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया गया है।

जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करना ही मुख्य संकल्प है। यह नई रेल सेवा मिथिला से अयोध्या के बीच धार्मिक पर्यटन और जन-संपर्क का एक मजबूत माध्यम साबित होगी।

मिथिला और अयोध्या के बीच आस्था का नया सेतु: जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के लिए सीधी ट्रेन सेवा 'जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस' (15595/15596) को मिली मंजूरी मिथिला और अयोध्या के बीच आस्था का नया सेतु: जनकपुर धाम से अयोध्या कैंट के लिए सीधी ट्रेन सेवा 'जनकपुर धाम-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस' (15595/15596) को मिली मंजूरी Reviewed by PSA Live News on 10:20:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.