ब्लॉग खोजें

संदीप विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने विधि दिवस पर तिलै गांव में लगाया विधिक सहायता शिविर

"ग्रामीणों को दी गई निःशुल्क विधिक सहायता एवं उनके मौलिक अधिकारों के प्रति किया गया जागरूक"

संवाददाता: सुजीत कुमार मिश्रा। 

मधुबनी । भारतीय संविधान को अंगीकृत किए जाने की स्मृति में मनाएआयोजन जाने वाले विधि दिवस के अवसर पर संदीप विश्वविद्यालय के श्री शोभाकांत झा स्कूल ऑफ लॉ की ओर से तिलै गांव में विधिक सहायता शिविआयोजनः किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों, कानूनी दायित्वों तथा निःशुल्क विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था।

     इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकगण एवं विधि के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी कानूनी समस्याओं को सुना। विशेष सत्र में निःशुल्क विधिक सहायता की अवधारणा, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया तथा विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान में लोक अदालत की भूमिका की जानकारी दी गई। शिविर में ग्रामीणों ने भूमि विवाद, पेंशन, राशन एवं पारिवारिक विवादों से जुड़ी अपनी समस्याएं साझा कीं। इन समस्याओं पर शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों द्वारा मौके पर ही निःशुल्क कानूनी परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

     इस पहल के माध्यम से विश्वविद्यालय ने ग्रामीण समुदाय तक विधिक जागरूकता और न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।

संदीप विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने विधि दिवस पर तिलै गांव में लगाया विधिक सहायता शिविर संदीप विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ ने विधि दिवस पर तिलै गांव में लगाया विधिक सहायता शिविर Reviewed by PSA Live News on 2:53:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.