संपादक - अशोक झा।
रांची। लंबे इंतजार के बाद अब झारखंड के लोगों को नई सुविधा मिलने जा रही है। अगले महीने यानी जून से राज्य की जेलों में बंद कैदियों से उनके अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर आमने-सामने बात कर सकेंगे। ई-मुलाकात की यह व्यवस्था शुरू होने में थोड़ी देर हुई है, लेकिन राज्य की तकनीकी संस्था जैप आइटी ने इसका सॉफ्टवेयर आदि तैयार कर लिया।
झारखंड पिछले दस साल से इस व्यवस्था के लिए प्रयासरत था। वर्ष 2009-10 में इसका ट्रायल हुआ था, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते एक महीने बाद ही रुक गया था। जैप आइटी विभाग को सॉफ्टवेयर विकसित करने का टास्क मिला था। जैप आइटी ने उस टास्क को पूरा कर लिया है।
अब जेलों में बंद कैदियों के परिजन को उनसे मिलने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। गांव के समीप प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रज्ञा केंद्र में बैठकर भी कंप्यूटर स्क्रीन पर वे आसानी से आमने-सामने बात कर सकेंगे। इसका नाम दिया गया है ई-मुलाकात।
ऐसे काम करेगा ई-मुलाकात सिस्टम
-ई-मुलाकात के लिए कैदियों के परिजन को प्रज्ञा केंद्र में अपने कैदी का ब्योरा देना होगा। एक फॉर्म भरना होगा। इसमें परिजन का आधार कार्ड अपलोड होगा। जिस लिंक पर सबकुछ अपलोड होगा, वह जेल से कनेक्टेड होगा। जेल में उक्त कैदी को उसके परिजन का डिटेल्स दिखाया जाएगा। कैदी अगर स्वीकृति देगा, तब उन्हें समय दिया जाएगा। सिर्फ 15 मिनट का एक टाइम स्लॉट होगा। इस स्लॉट के एवज में परिजन को 30 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा।
ई-मुलाकात के फायदे
-कैदी व उसके परिजन की सुरक्षा संबंधित दिक्कतें नहीं आएंगी। विधि-व्यवस्था संबंधित दिक्कतों से बचा जा सकेगा। परिजन को भी समय व वाहन किराये से मुक्ति मिल जाएगी। मिलने के बहाने जेल में पहुंचने वाली आपत्तिजनक वस्तुएं जेल तक नहीं पहुंचेंगी।
ये जेल होंगे ई-मुलाकात पोर्टल पर कनेक्टेड
-सभी सात केंद्रीय कारा : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार, जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा हजारीबाग, केंद्रीय कारण घाघीडीह जमशेदपुर, केंद्रीय कारा दुमका, केंद्रीय कारा पलामू, केंद्रीय कारा गिरिडीह व केंद्रीय कारा देवघर।
15 मंडल कारा : गुमला, लातेहार, गढ़वा, बोकारो, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, चतरा, साहेबगंज, जामताड़ा, कोडरमा, धनबाद, गोड्डा, पाकुड़ व लोहरदगा।
-छह उपकारा : रामगढ़, खूंटी, तेनुघाट, घाटशिला, मधुपुर व राजमहल।
-ओपेन जेल : एक
बनने वाले नए उपकारा (4) : नगर उंटारी, बरही, चक्रधरपुर व हुसैनाबाद।

अब कैदियों से मुलाकात होगी आसान, ऑनलाइन बात कर सकेंगे मुलाकाती
Reviewed by PSA Live News
on
10:35:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
10:35:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: