ब्लॉग खोजें

योगमय हुआ रांची, 40 हजार लोगों के साथ PM मोदी ने किया योग

संपादक - अशोक  कुमार झा।
रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी यहां करीब 40 हजार लोगों के साथ योग किए।  पीएम के अलावा राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सीएम रघुबर दास, स्वस्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी और केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नाइक भी इस मौके पर मौजूद रहे।
योग शुरू करने से पहले पीएम मोदी ने प्रभात तारा मैदान में मौजूद लोगों को संबोधित किया।  पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज देश-दुनिया के अनेक हिस्सों में लाखों लोग योग दिवस मना रहे हैं।  दुनिया भर में योग के प्रचार-प्रसार के लिए मीडिया के साथी और सोशल मीडिया के लोग महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  योग दिवस के लिए झारखंड में आना बहुत सुखद अनुभव है।

पीएम ने आगे कहा कि अब आधुनिक योग की यात्रा को शहरों से गांव और जंगल तक ले जाना है। योग को गरीब और आदिवासियों के जीवन का हिस्सा बनाना है। ये गरीब ही हैं, जो बीमारी की वजह से सबसे ज्यादा कष्ट पाते हैं। अब समय आ गया है जब हमें इलनेस से बचाव के साथ-साथ अब वेलनेस पर भी ध्यान देने की जरूरत है।  यह शक्ति हमें योग से मिलती है, यही भावना योग की है और हमारे पुरातन भारतीय दर्शन की है।

पीएम मोदी के साथ इस कार्यक्रम में 40 साल लोग योग में हिस्सा लिये। रांची  उपयुक्त महिमापत रे ने बताया कि कार्यक्रमस्थल पर 40 से अधिक एलइडी बल्व लगाए गए हैं।  हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक शहर को चुना जाता है, जहां पर इसका मुख्य आयोजन होता है।  पिछले साल मुख्य आयोजन देहरादून में हुआ था। हमारा यह  सौभाग्य है कि इस बार का  यह आयोजन रांची में हुआ और प्रधानमंत्री मोदी ने इसमें खुद हिस्सा लिया।

योगमय हुआ रांची, 40 हजार लोगों के साथ PM मोदी ने किया योग योगमय हुआ रांची,  40 हजार लोगों के साथ PM मोदी ने किया योग Reviewed by PSA Live News on 8:49:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.