ब्लॉग खोजें

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, आरोपी प्रेमी व पत्नी को पुलिस ने भेजा न्याययिक हिरासत में

हजारीबाग। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमनारी गांव के सुभाषचंद प्रसाद के पुत्र विकास कुमार उर्फ अनिल की रविवार देर रात हत्या पत्नी कंचन देवी ने प्रेमी शिवानंद कुमार संग प्लान बनाकर किया गया था।  इसकी जानकारी सदर पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर ने प्रेस वार्ता कर दी।दोनो आरोपी को पुलिस ने पकड़ कर पुछताछ की। पुछ ताछ के दौरान दोनो आरोपी ने बताया की वे लोग एक दुसरे को 3 साल पुर्व से ही जानते थे, साथ ही एक दुसरे से प्यार भी करते थे। इसी बिच कंचन देवी की शादी विकास के साथ हुई। इसके बाद पत्नी कंचन देवी ने प्रेमी शिवानंद कुमार के साथ मिलकर विकाश की हत्या का प्लान बना। हत्या के दिन विकाश को शिवानंद ने फोन कर बुलाया। जिसके बाद विकाश को खुब शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद शिवानंद ने दो और बियर लिया व घटना स्थल मन्द्रया टांड पहुंचा। वहां भी बियर पिलाने के बाद पेशाब करने के बहाने से छुपाया हुआ चाकु लेकर विकाश के गला पर पिछे से वार का घायल कर दिया। दोनो में हाथापाई शुरू हो गई और विकाश को जान से हाथ धोना पड़ा। घटना स्थल पर मृतक विकाश की अपाचे बाइक भी बरामद किया गया गया था। मृतक का मोबाइल भी उसी के पॉकेट में था। पुलिस ने घटना स्थल पर से एक घड़ी और एक कलम बरामद किया था।

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, आरोपी प्रेमी व पत्नी को पुलिस ने भेजा न्याययिक हिरासत में प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की थी पति की हत्या, आरोपी प्रेमी व पत्नी को पुलिस ने भेजा न्याययिक हिरासत में Reviewed by PSA Live News on 10:47:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.