ब्लॉग खोजें

जलडेगा के अनुज लुगुन को मिला युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार

रांची। झारखंड में चर्चित हुए कवि अनुज लुगुन को इस वर्ष का युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। उन्हें यह पुरस्कार उनकी लंबी कविता "बाघ और सुगना मुंडा की बेटी" के लिए दिया जा रहा है। अनुज लुगुन को हिंदी भाषा के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

अनुज लुगुन सिमडेगा जिला के जलडेगा प्रखंड के पहान टोली निवासी हैं।

वर्तमान में वे गया स्थित दक्षिण विहार केंद्रीय विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।उन्होंने कई लघु कथाएं, उपन्यास, निबंध और कविताएं लिखी, लेकिन उनकी पहचान कविताओं से बनी है।उन्होंने अपनी कविताओं में प्रेम, स्वतंत्रता, आदिवासी जीवन और क्रांति को विषय बनाया है।

वर्ष 2011 में उन्हें प्रतिष्ठित भारत भूषण अग्रवाल पुरस्कार भी मिला है। वर्ष 2009 में उन्हें मध्यप्रदेश साहित्य अकादमी ने राष्ट्रीय मुक्तिबोध पुरस्कार भी प्रदान किया था।भारतीय भाषा परिषद का पुरस्कार भी अनुज लुगुन को इसी वर्ष 2019 में मिला।

प्रसिद्ध साहित्यकार महादेव टोप्पो ने अनुज लुगुन के बारे में कहा कि उनकी कविताओं में आदिवासी मुद्दों को, आदिवासी जीवन की बिडंबनाओं और त्रासदियों और उनके दुख तकलीफों से हिंदी पाठकों को सशक्त ढंग से परिचित कराया है। उनके कारण युवा हिंदी पाठकों कि रुचि आदिवासी साहित्य में बढ़ी है।

जलडेगा के अनुज लुगुन को मिला युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार जलडेगा के अनुज लुगुन को मिला युवा साहित्य अकादमी पुरस्कार Reviewed by PSA Live News on 10:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.