ब्लॉग खोजें

झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं सलाम है आपके जज़्बे को-रघुवर दास

रांची। एक कतार में 15 से 20 महिलाओं का समूह बैठा था। सभी आपस में बात कर रहीं थीं....तभी राज्य के मुख्यमंत्री उनके बीच आ गए...एकाएक मुख्यमंत्री को अपने समक्ष देख सभी हतप्रभ तब रह गईं जब मुख्यमंत्री उस समूह के विचारों के आदान प्रदान में शामिल हो गए...उनके साथ हो लिए और अपने महिला संकुल संगठन के कार्यों को साझा करने का आग्रह किया...रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाएं कुछ देर के लिए ठिठक गईं...लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी झिझक को पल भर में हर लिया...सभी ने संगठन के कार्यों को बताना प्रारंभ किया...मौका था खेलगांव में आयोजित मिट्टी के डॉक्टर सम्मान समारोह का। जहां मुख्यमंत्री कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल से बाहर स्टाल में बैठी महिलाओं और उनके द्वारा बनाये गए उत्पाद को देखने पहुंच गये थे।

आपके लिए बैंक लोन की व्यवस्था होगी

रामपुर आजीविका महिला संकुल संगठन की महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी संगठन की महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पाद को बाजार तक लाने में दिक्कत होती है, ऑटो में तकलीफ होती है...इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण बस सेवा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, इस कार्य में बैंक लोन दिलाने में सरकार मदद करेगी।

हर कार्य में कुशल हैं राज्य की महिलाएं

इस क्रम में मुख्यमंत्री की मुलाकात उन कृषक महिलाओं से भी हुई जो मिनी ट्रैक्टर पर सवार एक कुशल चालक की भांति ट्रैक्टर चला रहीं थीं। उनके इस कौशल को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्व होता है यह देखकर कि राज्य की महिलाएं सबल व आत्मनिर्भर हो रहीं हैं। लगता है आपकी समृद्धि और आर्थिक स्वावलंबन के सरकार के लक्ष्य को भरपूर गति आपकी ऐसी पहल से अवश्य मिलेगी। झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं, नमन है आपको, सलाम है आपके जज़्बे को।

झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं सलाम है आपके जज़्बे को-रघुवर दास झारखण्ड की मेहनतकश महिलाओं सलाम है आपके जज़्बे को-रघुवर दास Reviewed by PSA Live News on 11:36:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.