ब्लॉग खोजें

अभियान चलाकर सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन करें - डीडीसी

रांची । आज विकास भवन, रांची में उप विकास आयुक्त रांची श्री अनन्य मित्तल द्वारा श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई।

उप विकास आयुक्त ने सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं श्रमिक मित्र के साथ गहन समीक्षा की। उप विकास आयुक्त ने कहा कि रांची जिला में लगभग 12 हजार मजदूर जिला के 18 प्रखंडों में वापस आए हैं, जिनका श्रम विभाग में निबंधन किया जाना आवश्यक है। इस लेकर उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों में अभियान चलाकर सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन किया जाए, ताकि प्रवासी मजदूर भाई-बहन को इसका लाभ मिल सके।

बैठक में श्रम अधीक्षक, राँची एवं परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए,राँची भी मौजूद थे।
अभियान चलाकर सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन करें - डीडीसी अभियान चलाकर सभी प्रवासी मजदूरों का निबंधन करें - डीडीसी Reviewed by PSA Live News on 9:09:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.