हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) । जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा हिसार वीरेंद्र महता ने बताया कि हरियाणा गठन से ही मांग थी कि हिसार को चंडीगढ़ से रेल मार्ग से जोड़ा जाए। अब कई दशकों के बाद भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने हिसार ही नहीं उसके साथ जिले के दो हल्के बरवाला एवं उकलाना को भी सीधा चंडीगढ़ रेल मार्ग से जोड़ा जिस से चंडीगढ़ की यात्रा सुखद एवं सरल और गईं। रेल यात्रा को आरंभ हुए एक महीना भी पूरा नहीं हुआ था उसके साथ साथ हवाई मार्ग से भी हिसार को चंडीगढ़ से जोड़ दिया जो कई घंटों की दूरी थी वो केवल कुछ मिनटों की हो गई। जनता के सरकारी कार्यों में आसानी तो होगी इसके साथ साथ व्यापारिक एवं सामाजिक गतिविधिया भी अब ओर तीव्र गति से कार्य करेगी। यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की कुशल कार्य प्रणाली से संभव है। पहले के समय में केवल क्षेत्रवाद के अंतर्गत ही विकास कार्य हुआ करते थे लेकिन अब चहुमुखी विकास की लहर है। भाजपा जिला महामंत्री हिसार युवा मोर्चा वीरेंद्र महता के बताया कि हरियाणा के प्रत्येक कोने में नॉन स्टॉप विकास कार्य भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार कर रही है। आज चंडीगढ़ से हिसार चाहे सड़क मार्ग हो,चाहे रेल मार्ग हो,चाहे हवाई मार्ग हो हर तरह की सुविधा बड़े ही सुचारु रूप से नायब सैनी की नॉन स्टॉप सरकार उपलब्ध करवा रही है।
भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार ने हिसार को रेल मार्ग के साथ हवाई मार्ग के साथ भी जोड़ा : वीरेंद्र महता
Reviewed by PSA Live News
on
8:28:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
8:28:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: