ब्लॉग खोजें

जल्द बनेगी Covid-19 पर फिल्म, ऑस्कर विजेता चार्ल्स रैन्डोल्फ होंगे निर्देशक

नई दिल्ली । ऑस्कर विजेता लेखक चार्ल्स रैन्डोल्फ वैश्विक महामारी कोविड-19  पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जो चीन  के वुहान शहर पर आधारित होगी। रैन्डोल्फ इस फिल्म को लिखने के साथ ही इसका निर्देशन भी करेंगे। 'डेडलाइन' की खबर के अनुसार 'एस. के. ग्लोबल' इसका निर्माण करेगा. रैन्डोल्फ ने कहा कि फिल्म में उन दिनों की कहानी दिखाई जाएगी, जब चीन के चिकित्सा समुदाय को इस रहस्यमयी वायरस के बारे में पता चला,जो जल्द ही एक वैश्विक महामारी बन गया।'एस. के. ग्लोबल' के सीईओ जॉन पेनाटी और चार्ली कोर्विन ने कहा कि वे रैन्डोल्फ के साथ काम करने को उत्साहित है।फिल्म की शूटिंग चीन और अन्य देशों में की जाएगी।
जल्द बनेगी Covid-19 पर फिल्म, ऑस्कर विजेता चार्ल्स रैन्डोल्फ होंगे निर्देशक जल्द बनेगी Covid-19 पर फिल्म, ऑस्कर विजेता चार्ल्स रैन्डोल्फ होंगे निर्देशक Reviewed by PSA Live News on 9:24:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.