ब्लॉग खोजें

किस्तों में महिलाओं को मिलेगी रकम, सबसे पहले पंजीकरण के वक्त मिलेंगे 1000 रूपए

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना गर्भवती के स्वास्थ्य की देखभाल में मदद के लिए एक सराहनीय पहल है ।पीएमएमवीवाई योजना के नोडल अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.पी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 61,175 प्रथम बार गर्भधारण करने वाली महिलाओं को योजना का लाभ मिल चुका है।कुल 5000 रुपये की राशि तीन किश्तों में लाभार्थियों को दी जाएगी। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र (AWC) या एक ऐसे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन कराना होगा । इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला को गर्भधारण के बाद आशा एवं एएनएम से संपर्क कर  सकती है एवं लाभार्थी अब घर बैठे स्वयं पंजीकरण www.pmmvy-case.nic.in की साइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकृत कर सकते है । लाभार्थी को अपने आधार कार्ड को बैंक के खाते से जोड़ा जाना चाहिए। पहली किश्त 1000 रू लाभार्थी महिला को  टीकाकरण सत्र के दौरान पंजीकृत होने के बाद दी जाएगी।जब महिला की गर्भावस्था 6 माह हो जायेगी,  तब उसके बाद गर्भवती महिला की जांच होगी और उसे दूसरी किश्त 2,000 रुपये की दी जायेगी।  बच्चे के प्रथम चक्र के टीकाकरण और जन्म पंजीकरण के बाद 2000 रुपये तीसरी किश्त के रूप में मिलेंगे ।सभी किश्त सीधे लाभार्थी के खाते में डी बी टी के माध्यम से भेजी जाएगी ।


किस्तों में महिलाओं को मिलेगी रकम, सबसे पहले पंजीकरण के वक्त मिलेंगे 1000 रूपए किस्तों में महिलाओं को मिलेगी रकम, सबसे पहले पंजीकरण के वक्त मिलेंगे 1000 रूपए Reviewed by PSA Live News on 11:52:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.