नई दिल्ली । देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस पार्टी 15 जनवरी को देश में सभी राज्यपाल भवनों के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने अभी से ही इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। 8 जनवरी को सरकार और किसान के बीच वार्ता विफल होने के बाद से कांग्रेस किसी भी स्थिति में इस मुद्दे को नहीं छोड़ना चाहती है।वहीं इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को किसानों के मुद्दे पर पार्टी महासचिवों और प्रभारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में उन्होंने किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई आठवें दौर की वार्ता के बेनतीजा रहने के लिए सरकार के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:54:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: