कैराना। कांग्रेस पार्टी के शामली जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज के आवास मोहल्ला बेगमपुरा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग पूर्व राज्यमंत्री रियासत राणा की अध्यक्षता में जिला पंचायत चुनाव को लेकर हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव को लेकर रणनीति बनाई और अपना प्रत्याशी शामली जिला पंचायत के वार्ड 11 से मुस्तकीम मल्लाह का नाम घोषित किया।
शामली जिला पंचायत के वार्ड 11 से कांग्रेस ने अपने समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दीया हैं। कांग्रेस पार्टी के शामली जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज ने बतलाया कांग्रेस पार्टी के शामली जिला अध्यक्ष दीपक सैनी के आदेश अनुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग हुई जिसमें शामली जिला पंचायत के वार्ड 11 से मुस्तकीम मल्लाह निवासी रामडा को कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार घोषित किया है। अब्दुल हफीज ने कहा कि कुछ प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी का खुद को उम्मीदवार बतलाकर अपने प्रचार में लगे हुए हैं। हमने आज स्पष्ट कर दिया है कि शामली जिला पंचायत के वार्ड 11 से कांग्रेस पार्टी द्वारा समर्थित प्रत्याशी सिर्फ मुस्तकीम मल्लाह है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:47:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: