ब्लॉग खोजें

मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में बोले प्रधानमंत्री मोदी,हमारी कोरोना की वैक्सीन सबसे किफायती

 सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

नई दिल्ली । पूरी दुनिया के लिए संकट का सबब बनी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देश में 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारियां लगातार जारी हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा की।इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश ने विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति पर चर्चा की और टीकाकरण को लेकर उनकी तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि भारत के औषधि नियामक ने दो वैक्सीनों (कोविशील्ड और कोवैक्सीन) को आपात उपयोग की अनुमति दी है।उन्होंने कहा कि देश के औषधि नियामक की ओर से जिन दो कोरोना वायरस वैक्सीनों को आपात उपयोग की अनुमति दी गई है वो दोनों 'मेड इन इंडिया' हैं। उन्होंने कहा कि चार और वैक्सीन पर भी काम चल रहा है। पीएम ने कहा कि हमारी वैक्सीनें दुनिया में सबसे किफायती हैं।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं इस बात से संतुष्ट हूं कि कोविड संकट के समय हमने एक साथ मिलकर काम किया, पूरी संवेदनशीलता के साथ तुरंत फैसले किए गए। इसी का परिणाम है कि भारत में कोरोना का संक्रमण उस स्तर पर नहीं फैल पाया, जिस स्तर पर दुनिया के अन्य देशों में फैला।


मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में बोले प्रधानमंत्री मोदी,हमारी कोरोना की वैक्सीन सबसे किफायती मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा में बोले प्रधानमंत्री मोदी,हमारी कोरोना की वैक्सीन सबसे किफायती Reviewed by PSA Live News on 9:39:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.