सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
रांची । सड़क सुरक्षा माह 2021 के आयोजन को लेकर आज दिनांक 16 जनवरी 2021 को जिला परिवहन पदाधिकारी रांची श्री प्रवीण प्रकाश ने बैठक की। इस बैठक में जिला रोड सेफ्टी कमिटी के मेंबर एवं जिला अंतर्गत ऑटोमोबाइल्स डीलर्स और पेट्रोल पंप ऑनर्स के प्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह 2021 के आयोजन को लेकर सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बाइक रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का होगा आयोजन
सड़क सुरक्षा माह 2021 के आयोजन के दौरान बाइक रैली सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह रैली 18 जनवरी 2021 को पूर्वाहन 11:00 बजे मोराबादी मैदान में आयोजित की जाएगी।
जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची श्री प्रवीण प्रकाश ने रांची जिलावासियों से यातायात एवं सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर अपने एवं दूसरे के जीवन की रक्षा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन स्वयं भी करें तथा अपने परिचित से भी नियमों का पालन कराना सुनिश्चित करें।
Reviewed by PSA Live News
on
9:03:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: