ब्लॉग खोजें

25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा

 रांची । राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) की तैयारी को लेकर आज दिनांक 18 जनवरी 2021 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने बैठक की। समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची, जिला के सभी विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ, एईआरओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने सभी सात ईआरओ को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में मतदाता जागरूकता  हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी मतदान केंद्रों पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम करें। मतदाता जागरूकता के लिए उपायुक्त ने यूनिवर्सिटी, कॉलेज, स्कूलों में विभिन्न तरह के कार्यक्रम/ प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आर्यभट्ट सभागार, रांची आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारी के बारे में उप निर्वाचन पदाधिकारी से उपायुक्त ने विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड के कार्यालय से प्राप्त निर्देश के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त रांची की युवाओं से अपील

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर उपायुक्त ने जिला वासियों खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि मतदाता पहचान पत्र सिर्फ एड्रेस प्रूव और आई कार्ड नहीं है, आपको संविधान के तहत वोट करने का अधिकार मिलता है। 18 या 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोग लोकतंत्र का अभिन्न अंग हैं। अगर आप जागरुक रहेंगे तो लोकतंत्र में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह फॉर्म-6 भरें या फिर ऑनलाइन आवेदन दें। साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें, खासकर 16 से 17 साल के युवाओं को ताकि वो अट्ठारह वर्ष के होते ही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।



25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा 25 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सभी मतदान केंद्रों पर शपथ ग्रहण का कार्यक्रम होगा Reviewed by PSA Live News on 11:23:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.