ज़िला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में जांच अभियान, 25 वाहनों से 2,19,900 का वसूला गया जुर्माना
सम्पादक - अशोक कुमार झा ।
नई दिल्ली । आज जिला परिवहन पदाधिकारी, रांची श्री प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में नामकुम थाना क्षेत्र के खरसीदाग एरिया में जांच अभियान चलाया गया।
इस दौरान कुल 188 छोटे बड़े वाहनों की जांच की गई। सभी वाहनों के चालकों से वाहन के कागजात एवं उनके ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच के बाद 25 वाहनों से कुल 2,19,900 रुपया दंड वसूला गया एवं 17 वाहनों को सीज किया गया। सभी वाहन चालकों को सड़क पर गाड़ी चलाने के समय अपने गाड़ी के जरूरी कागजात साथ मे रखने के बारे में भी बताया गया।
दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने एवं उनके पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट की अनिवार्यता बताई गई तथा सभी को सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए गए।
ज़िला परिवहन पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश के नेतृत्व में जांच अभियान, 25 वाहनों से 2,19,900 का वसूला गया जुर्माना
Reviewed by PSA Live News
on
11:33:00 pm
Rating:
Reviewed by PSA Live News
on
11:33:00 pm
Rating:


कोई टिप्पणी नहीं: