ब्लॉग खोजें

उत्तर प्रदेश में अब एक पाली में खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल,10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लास

  सम्पादक - अशोक कुमार झा । 

लखनऊ । यूपी बोर्ड से संबद्ध और अन्य शिक्षा बोर्डों के माध्यमिक स्कूल अब एक ही पाली में संचालित होंगे। यूपी सरकार ने कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को सुबह 10 से दोपहर बाद तीन बजे तक खोलने का निर्देश दिया है। सभी जिलाधिकारी, डीआइओएस और अन्य अफसरों को इस पर अमल करने का निर्देश है।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जिला विद्यालय निरीक्षकों से एक ही पाली में स्कूल संचालित करने के लिए सुझाव मांगे थे, यह कदम शीतलहरी और कोरोना वायरस के संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए उठाया गया था। इससे पहले शासन ने पिछले साल 10 अक्टूबर को निर्देश जारी कर 19 अक्टूबर से प्रदेश के सभी शिक्षा बोर्डों के कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को दो पालियों में सुबह नौ से 12 और दोपहर 12 से तीन बजे तक संचालित करने को कहा गया था, ताकि विद्यार्थियों के बीच शारीरिक दूरी का पालन हो।इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने आदेश दिया कि जिन अभिभावकों की सहमति होगी, उनके बच्चों का स्कूलों में कारोना टेस्ट भी कराया जाएगा।



उत्तर प्रदेश में अब एक पाली में खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल,10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लास उत्तर प्रदेश में अब एक पाली में खुलेंगे 9वीं से 12वीं तक के स्कूल,10 से 3 बजे तक चलेंगी क्लास Reviewed by PSA Live News on 9:47:00 am Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.