ब्लॉग खोजें

कृषि कानूनों पर घमासान बरकरार,आज भी नहीं बनी बात, किसान अपनी मांगों पर अड़े

नई दिल्ली । केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों के फायदे के लिए संसद में कृषि सुधार विधेयकों को पारित किया गया, आंदोलन मुख्य रूप से पंजाब के किसानों और कुछ अन्य राज्यों के कुछ किसानों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "सरकार ने आंदोलन खत्म करने के लिए कई प्रस्ताव दिए, लेकिन जब आंदोलन की शुचिता खो जाती है तो कोई समाधान संभव नहीं होता।भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार की तरफ से कहा गया कि 1.5 साल की जगह 2 साल तक कृषि कानूनों को स्थगित करके चर्चा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगली बैठक केवल तभी हो सकती है जब किसान यूनियनें सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करने के लिए तैयार हों, कोई अन्य प्रस्ताव सरकार ने नहीं दिया। राकेश टिकैत ने कहा कि योजना के अनुसार, ट्रैक्टर रैली 26 जनवरी को होगी।



कृषि कानूनों पर घमासान बरकरार,आज भी नहीं बनी बात, किसान अपनी मांगों पर अड़े कृषि कानूनों पर घमासान बरकरार,आज भी नहीं बनी बात, किसान अपनी मांगों पर अड़े Reviewed by PSA Live News on 1:30:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.