ब्लॉग खोजें

नीति आयोग का बयान- बाजार में नहीं बिकेगी कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली । कोरोना महामारी को मात देने के लिए देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम 16 जनवरी से शुरू होने वाला है. इसके पहले चरण में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जाएंगी. वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू होने के पहले नीति आयोग ने साफ कर दिया है कि जिन वैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी मिली है उनको बाजार में बिक्री की अनुमति नहीं होगी. नीति आयोग के अधिकारियों ने कहा है कि सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन को बाजार में बिक्री की इजाजत तभी मिलेगी जब सरकार उनको परमिशन देगी । 

बता दें कि हाल ही में सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दी है. 16 जनवरी से देश में पहले चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होगा. इस दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन दी जाएगी. इसके बाद 50 साल के ऊपर उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी. पुलिसकर्मी और सैनिकों को भी वैक्सीन दी जानी है । 


नीति आयोग का बयान- बाजार में नहीं बिकेगी कोरोना वैक्सीन नीति आयोग का बयान- बाजार में नहीं बिकेगी कोरोना वैक्सीन Reviewed by PSA Live News on 7:58:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.