ब्लॉग खोजें

प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी कैडेट्स से बोला,कहने भर से आत्मनिर्भर नहीं बनेगा भारत, युवाओं के योगदान की जरूरत

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज  एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस की परेड दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीवंत करने वाले हमारे संविधान को नमन करती है। मैं आपको 26 जनवरी को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। मोदी ने कहा कि जो आत्मनिर्भर भारत बनाने का लक्ष्य हमने लिया है।वह केवल कहने से पूरा नहीं होगा। इसे पूरा करने के लिए युवाओं के योगदान और उनके एक्शन की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कोरोना ने वाकई बहुत कुछ बदल कर रख दिया है। मास्क, कोरोना टेस्ट, दो गज दूरी, ये सब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसके बावजूद भी आपके उत्साह, आपकी उमंग में कोई कमी नजर नहीं आती है। उन्होंने कहा कि कोरोना की वैक्सीन भारत के वैज्ञानिकों ने भारत में बनाकर अपना कर्तव्य बखूबी निभाया है। अब हमें अपना कर्तव्य निभाना है। झूठ और अफवाह फैलाने वाले हर तंत्र को हमें सही जानकारी से परास्त करना है।उन्होंने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन अभियान में भी देश की मदद करने के लिए आगे आना है। आपको वैक्सीन को लेकर सही जानकारियां गरीब से गरीब और सामान्य से सामान्य नागरिकों को देनी है। उन्होंने कहा कि राजपथ पर जब आप जोश के साथ कदम-ताल करते हैं तो हर देशवासी उत्साह से भर जाता है। जब आप भारत की समृद्ध कला, संस्कृति, परंपरा और विरासत की झांकी दिखाते हैं तो हर देशवासी का माथा गौरव से ऊंचा हो जाता है।


प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी कैडेट्स से बोला,कहने भर से आत्मनिर्भर नहीं बनेगा भारत, युवाओं के योगदान की जरूरत प्रधानमंत्री मोदी ने एनसीसी कैडेट्स से बोला,कहने भर से आत्मनिर्भर नहीं बनेगा भारत, युवाओं के योगदान की जरूरत Reviewed by PSA Live News on 11:21:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.