ब्लॉग खोजें

वैक्सीनेशन सेंटर पर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का हर हाल में अनुपालन किया जायेगा

 रांची ।  रांची सहित देशभर में दिनांक 16 जनवरी 2021 से कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हो रही है। रांची जिला में टीकाकरण के शुभारंभ को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने टीकाकरण अभियान को लेकर की गई तैयारियों की अंतिम रूप से समीक्षा की। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, अपर समाहर्ता रांची, सिविल सर्जन रांची अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।


बैठक में उपायुक्त द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर पर तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपायुक्त ने कहा कि वैक्सीनेशन सेंटर पर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित कराएं।


बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री लोकेश मिश्रा ने कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।


आपको बताएं कि टीकाकरण अभियान के शुभारंभ पर सदर अस्पताल रांची और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम में वैक्सीनेशन सेंटर बनाया गया है। जहां रजिस्टर्ड हेल्थ केयर वर्कर्स को वैक्सीन दिया जाएगा। आने वाले दिनों में रांची जिला के दूसरे सेंटर पर भी वैक्सीनेशन की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।



वैक्सीनेशन सेंटर पर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का हर हाल में अनुपालन किया जायेगा वैक्सीनेशन सेंटर पर भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस का हर हाल में अनुपालन किया जायेगा Reviewed by PSA Live News on 11:41:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.