ब्लॉग खोजें

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी के दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

 लोहरदगा । सुभाष चंद्र बोस जी की 125 वी जयंती के अवसर पर पावरगंज स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सामाजिक विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया की सुभाष चंद्र बोस जी की के दिखाए रास्ते पर हम लोग चलने का प्रयास करेंगे !उनके द्वारा चरित्र, ज्ञान और कर्म की तीन चीजें जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताई गई हैं, उस पर अमल करने का प्रयास हम लोग करें!और सुभाष चंद्र बोस जी के द्वारा देश हित के लिए जो समर्पण किया गया वह अतुलनीय है, भारत उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा! आज के दिन हम इन महापुरुष को नमन करते हैं! आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सामाजिक विचार मंच के संयोजक कवलजीत सिंह ,सागर वर्मा, मोहम्मद अमानुल्लाह, संजय विश्वकर्मा, चंदन सिंह ,रिंकू वर्मा, मनोज मंडल ,राहुल कुमार, रंजीत किंडो ,पँकज गुप्ता ,राजेश कुमार उर्फ चुँदन ,राजकुमार यादव ,रंजन सिंह ,मोहम्मद मिंटू आदि मुख्य रूप से शामिल थे । 



स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी के दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सुभाष चंद्र बोस जी के दिखाए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प Reviewed by PSA Live News on 11:50:00 pm Rating: 5

कोई टिप्पणी नहीं:

Blogger द्वारा संचालित.