नई दिल्ली । अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के महाकुंभ अलीगढ़ में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नए भारत निर्माण के लिए एकता को और मजबूत करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि जातियों के नाम पर अंतर करना देश के लिए ठीक नहीं है। हमारा लक्ष्य सभी का विकास और कल्याण होना चाहिए। तभी नए भारत का निर्माण होगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि आजादी के बाद अब नए भारत के निर्माण में वैश्य समाज का एहम योगदान है।जब राजा युद्ध लड़ते थे तो धन की कमी होने पर वह वैश्य समाज से मदद लेते थे। अब नए भारत के निर्माण में सहयोग कर रहे है । हमको हर कोशिश करनी है, कैसे देश को आगे ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद कठिन दौर था, लेकिन वैश्य समाज ने हमेशा सेवा व प्यार से कम किया। हमारे पूर्वजों का समर्पण को भाव है। अब भी यही संस्कार है। इसलिए हमारा सब कुछ समाज के लिए हैं।आज भी देश के किसी भी हिस्से में चले जाएं तो हमारे पूर्वजों के विचार नजर आते हैं। उस समय जब सरकार शिक्षा के मंदिर नहीं खोल पाती तो वैश्य समाज ने स्कूल खोले। धर्मशाला बनवाई। अब भी यही काम चल रहा है।
Reviewed by PSA Live News
on
11:05:00 pm
Rating:

कोई टिप्पणी नहीं: